पिता ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी थी। त्वरित ताैर पर पहुंची पुलिस ने बिना कोई पूछताछ दरवाजा तोड़ दिया और समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टरों ने युवक की जान बचा ली।
पीआरवी के जवानों की तत्परता से शुक्रवार की रात में एक युवक की जान बच गई। फांसी पर लटके युवक को उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को तीनों जवानों को रिवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
चार अप्रैल को देर शाम पीआरवी पर मोढ़ चौकी के जमुनीपुर अठगवां निवासी पारसनाथ गौतम ने सूचना दिया कि उनका बेटा 18 वर्षीय सुनील गौतम घर में अंदर से कमरा बंद करके फंदे पर लटक गया है।
खबर मिलने पर पीआरवी 5526 पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। युवक को फंदे से उतारकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर गए। युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना किया। एसपी ने शनिवार को आरक्षी आलोक कुमार, अरविंद कुमार, चालक महेंद्र नाथ यादव को पुलिस कार्यालय सरपतहां में सम्मानित किया।