फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : जीएस के साथ ही गणित और अंग्रेजी के सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थीयों की जांच करते जवान। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के छह केंद्रों पर सोमवार को तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा को लेकर केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा। दोनों पालियों में 1334 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को जीएस संग गणित और अंग्रेजी के सवालों ने उलझाया। जिससे उनका टाइम मैनेजमेंट बिगड़ गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सात बजे से ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक पहुंचने लगे। सुबह करीब आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच शुरू हुई। रेटिना, फिंगरप्रिंट मिलान के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई।
पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 2976 अभ्यर्थियों में 2306 उपस्थित और 670 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2976 में 664 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि नौ और 10 जून को छह केंद्रो पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

दोनों पालियों में कोई परीक्षार्थी अनुसचित साधनों के साथ नहीं मिला। हर केंद्र पर नामित अफसरों ने सघन जांच किया।
वहीं दूसरी ओर डीएम शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने भदोही के एमए समद इंटर कॉलेज, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज और गोपीगंज के गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा की व्यवस्था को देखा। डीएम ने परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान समयबद्धता एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी ने पुलिस बल को सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें