फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क के किनारे खुला नाला, हादसे को दे रहा दावत

विज्ञापन
बाबूसराय में हाईवे के किनारे खुला नाला। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बाबूसराय। क्षेत्र के सारीपुर मार्ग पर बाबूसराय बाजार के पास खुला नाला हादसे को दावत दे रहा है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग 10 से 12 गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग से 24 घंटे आवागमन होता है। बाबूसराय से होकर सारीपुर की तरफ जाने वाला मार्ग सारीपुर, केदापुर, नारायणपुर, सिंगापुर, रज्जूपुर, रत्नापुर, ठेगीपुर आदि गांव को जोड़ता है। बाबूसराय बाजार के पास नाला लंबे समय से खुला है। बाजारवासी राजन जायसवाल, विनोद जायसवाल, डॉ. प्रदीप, राजू, संतोष कुमार, गोविंद, अनिल पाठक आदि ने जिलाधिकारी से नाला बंद कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें