सीओ ने कहा कि पुलिस के सीनियर अफसरों को कुछ लोगों ने ट्विट कर इसकी शिकायत की थी कि केंद्र में अनैतिक कार्य चल रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर छापेमारी की गई। कहा कि वहां किसी प्रकार का अनैतिक कार्य हो रहा था, अभी पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
यह भी बताया कि सेंटर का संचालन जौनपुर जिले के प्रदीप पाल का कोई व्यक्ति कर रहा था। जिसे कोतवाली बुलाया गया है। अभी छानबीन चल रही है, यदि कुछ अनैतिक धंधा होने के साक्ष्य मिले तो कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की सूचना के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शिकायत के साथ ही आसपास रिहायशी इलाके को देखते हुए दबिश दी गई थी। फिलहाल जांच चल रही है। अब तक की जांच में कुछ गलत नहीं मिला है, लेकिन जांच पड़ताल जारी है।