फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्पा एंड मसाज सेंटर पर पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के कंसरायपुर में संचालित एक स्पा एंड मसाज सेंटर पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पिछले कई दिनों से स्पा सेंटर के खिलाफ अनैतिक धंधा होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने माना है कि हिरासत में लिए गए तीनों से पूछताछ और जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी गलत कार्य के साक्ष्य नहीं मिले हैं। रजपूरा स्थित एक बिल्डिंग में स्पा एंड मसाज सेंटर चलाया जा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ वहां छापा मारे जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारी सकते में आ गए। सीओ की निगरानी में पुलिस कर्मियों ने सेंटर की जांच की और तलाशी ली।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि फिलहाल केंद्र में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अब तक केंद्र संचालक पुलिस के हत्थे नहीं लग सका। पुलिस ने केंद्र पर अपना ताला लगा दिया है।
सीओ ने कहा कि पुलिस के सीनियर अफसरों को कुछ लोगों ने ट्विट कर इसकी शिकायत की थी कि केंद्र में अनैतिक कार्य चल रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर छापा मारा गया। कहा कि वहां किसी प्रकार का अनैतिक कार्य हो रहा था अभी पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

यह भी बताया कि सेंटर का संचालन जौनपुर जिले के प्रदीप पाल का कोई व्यक्ति कर रहा था। जिसे कोतवाली बुलाया गया है। अभी छानबीन चल रही है, यदि कुछ अनैतिक धंधा होने के साक्ष्य मिले तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शिकायत के साथ ही आसपास रिहायशी इलाके को देखते हुए दबिश दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें