फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड नाव संचालन पर पुलिस ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सोमवार को कोतवाली में नाविकों के साथ बैठक कर कोतवाल कृष्णानंद राय ने ओवरलोड नाव संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही हिदायत भी दिया है कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेज बारिश शुरू होने से गंगा उफान पर है। गंगा दशहरा के बाद से ही गंगा घाट रामपुर, सीतामढ़ी, धनतुलसी में बने पीपा पुलों को तोड़कर नि:शुल्क स्टीमर और मोटरचालित नावों से यात्रा का निर्देश है बावजूद इसके संबंधित घाटों पर रह रहे नाविक ओवरलोडिंग यात्रा कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोतवाल ने नाविकों को पूर्व की घटनाओं से आगाह करते हुए अब मात्र 20 सवारियों के साथ 10 बाइकों को लादने की सीमा तय की। भाजपा के युवा नेता महिमा चौधरी ने भी ओवरलोडिंग पर विराम लगाने पर बल देते हुए कहा कि पुल टूटने के बाद बारिश और तेज हवाओं का क्रम जारी हो जाने से इस तरह की यात्रा किसी जोखिम से कम नहीं है। गंगा आरपार होने वालों को भी इस तरह की यात्राओं से दूरी बनाना चाहिए। इस मौके पर सालिकराम, झगड़, दीपक, राजेंद्र, मुंडी, वकील, महेंद्र, पूर्णमासी मल्लाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें