फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में पुलिस ने तीन को उठाया

Mon, 27 Mar 2017 01:20 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर मालिक हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को परिवहन विभाग के तीन आउटसाइडरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को गोपीगंज थानाक्षेत्र के पर्वतपुर गांव के पास ट्रेलर मालिक की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका हुआ मिला था। ट्रेलर मालिक सूरजमल चौधरी जयपुर से मार्बल लाद कर कोलकाता के लिए निकला था। घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी डीपीएन पांडेय ने क्राइम ब्रांच के साथ ही पांच टीम गठित की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर रविवार को परिवहन विभाग के तीन आउटसाइडर को हिरासत में ले लिया। कई घंटे तीनों से पुलिस ने पूछताछ की।सीओ श्यामशंकर पांडेय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी। मालूम हो कि परिवहन विभाग में कर्मियों की कमी से आउटसाइडरों से ही ज्यादातर काम कराया जाता है।
विज्ञापन

कुछ मनबढ़ किस्म के आउटसाइडर पूर्ववर्ती सरकार में माननीयों की कृपा और विभाग के आशीर्वाद से जीटी रोड पर बड़े वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। कई बार आउटसाइडरों की मनमानी को लेकर ट्रक चालक विरोध भी कर चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें