Bhadohi News: भदोही जिले में मुहर्रम जुलूस में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नगर में लगे जगन्नाथ यात्रा के पोस्टर को डंडा मारकर फाड़ने वाले दबंगों की सीसीटीवी की मदद से पहचान की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भदोही नगर में बृहस्पतिवार को निकाले गए मुहर्रम सातवीं की जुलूस के दौरान कुछ मनबढ़ों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में दो युवकों ने नगर में लगे जगन्नाथ यात्रा के पोस्टर पर डंडा मारकर फाड़ दिया। मामले की जानकारी होने पर मंगलम सेवा समिति के प्रबंधक कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से युवकों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम मुहर्रम के सातवीं का जुलूस निकाला जा रहा था। इस बीच सदर मोहाल में जुलूस में शामिल दो युवकों ने नगर में लगे जगन्नाथ यात्रा के पोस्टर पर डंडा मारकर फाड़ दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मंगलम सेवा समिति के प्रबंधक कृष्ण कुमार खटाई ने तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई में जुट गई।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीसीटीवी से अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ भाजपा अल्पसंख्यक जिला मंत्री आसिफ खान ने युवाओं के इस कृत्य की निंदा की। कहा कि शांतिपूर्वक मोहर्रम मनाना हमारी प्राथमिकता है।