भदोही जिले की कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले क्राइम ब्रांच के एक सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने कोतवाली में सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
यह है पूरा मामला
सुरियावां कोतवाली के बदलीपुर निवासी रमाकांत यादव का बेटा नीरज यादव बनारस में कोचिंग करता था। 2021 में बनारस में कोचिंग के दौरान नीरज की मुलाकात बरौत हंडिया निवासी कुलभूषण उर्फ कुलदीप मिश्रा और बहुरिया सुरेरी जौनपुर के राजन त्रिपाठी से हुई थी। बाद में उसकी मुलाकात जौनपुर के रहने वाले और फिलहाल में भदोही पुलिस की अपराध शाखा में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह से हुई।