भदोही। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह शनिवार की शाम कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अभिलेखों के अलावा अर्दली रुम, मालखाना आदि का निरीक्षण किया। पेंडिग विवेचना पर कप्तान ने नाराजगी जताई। इस दौरान कोतवाली परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद मातहतों के साथ लंबी बैठक की।
बैठक में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सभी पुलिस चौकी प्रभारियों के अलावा कोतवाली के दारोगा व सब इंस्पेक्टर आदि शामिल रहे। कप्तान ने कहा कि मुख्यत: विवेचनाओं में धीमी गति चिंता का कारण है। मैने भी से पेंडिंग मामलों की विवेचना पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उनके सामने आ रही अड़चनों को भी जाना। उन्होंने सख्ती से कहा गया है कि विवेचना में लापरवाही न करें साथ ही कोतवाली आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा सलूक करें। पुलिस कप्तान निरीक्षण के दौरान कोतवाली की साफ सफाई पर भी ध्यान दिया और प्रभारी निरीक्षक को जगह जगह कूड़ादान रखने और परिसर की साफ सफाई बनाए रखने को कहा।
सभी चौकी प्रभारियों से अपने अपने हल्के में गश्त करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जोर दिया। बैठक में प्रभारी कोतवाल आलमगीर खां, कस्बा चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय, एसआई रामअशीष बिंद, परशुराम उपाध्याय, इंद्रजीत यादव, अजय कुमार मिश्रा, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, भीम सिंह यादव, धर्मेंद्र नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।