फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची, खाली हाथ लाैटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां (भदोही) । कोतवाली क्षेत्र के कुसौड़ा गांव में रविवार को सुबह कुशावल नाथ मंदिर के पास स्थित एक कथित धर्मस्थल में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोग भाग गए थे। पांच माह पहले भी क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आ चुका है।
कुशावल नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पांच माह पूर्व बगल के गांव मलेपुर में भी धर्मांतरण की गतिविधि सामने आई थी।
उस समय हिंदू संगठनों और ग्रामीणों के विरोध के बाद धर्मस्थल पर ताला लगा दिया गया था। रविवार को सुबह आठ बजे बड़ी संख्या में लोग धर्मस्थल में बाइक और चार पहिया वाहन से पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। सलवा कुमार के नेतृत्व में लोग एकत्र होकर प्रार्थना सभा करने लगे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिली तो पुलिस को जानकारी दी।
थाने के एसआई कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग भाग गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां 60 से 70 लोग मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रार्थना सभा होने की सूचना मिली थी। वहां पुलिस गई तो कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व की घटना के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जताई। वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधान संजय श्रीवास्तव, राकेश सिंह, पवन उपाध्याय, शिवशंकर दुबे ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें