फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 30 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में धान की खरीद शुरू होने में भले ही दो महीने से अधिक का समय है लेकिन क्रय केंद्रों के निर्धारण की कवायद शुरू हो गई है। विपणन विभाग ने 2025-26 में धान खरीद के लिए 30 क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। 2024 में भी 30 केंद्रों पर ही खरीद की गई थी। 2023 में यह संख्या 52 थी।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में मुख्यत: धान की खेती होती है। गेहूं की बोआई जहां 50 हजार हेक्टेयर रकबे में की जाती है, वहीं 54 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है। धान की फसल तैयार होने में अब भी कम से कम डेढ़ से दो महीने लगेंगे। नवंबर में धान की कटाई और पिटाई शुरू होगी। नवंबर में ही इसकी खरीद शुरू होगी लेकिन विपणन विभाग की तरफ से क्रय केंद्रो का निर्धारण अभी से शुरू कर दिया गया है। इनमें विपणन के 17, पीसीएफ के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल हैं। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 30 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलने पर क्रय केंद्रों पर व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ा दी जाएगी।
सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक महीने के अंदर केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि अभी तक समर्थन मूल्य तय नहीं हुआ है। उसका निर्धारण होने पर लागू किया जाएगा। आधार लिंक बैंकों में किसानों के पैसे का भुगतान किया जाएगा। किसानों का पंजीकरण भी जल्द शुरू होगा। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें