फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएमवीवाई : पंजीकरण के लिए 31 तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए 15 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं को इसकी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को सरकार की तरफ से कई सुविधाएं मिलती हैं। इसमें गर्भावस्था के दौरान निशुल्क अल्ट्रासाउंड, बच्चे के जन्म होने पर पोषण की सुविधा एवं अच्छे खानपान के लिए
आर्थिक सहायता मिलती है। स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग लाभार्थियों का पंजीकरण करता है।
डीपीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए 15 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें ब्लॉकवार लक्ष्य तय किया गया है।
सीडीपीओ, मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभोली और सुरियावां में 100-100, औराई में 160, भदोही ग्रामीण में 120, भदोही नगर में 71, ज्ञानपुर और डीघ में 135-135 सहित 821 लाभार्थियों का पंजीकरण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें