फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

Tue, 16 Dec 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच सफाईकर्मी अभ्यर्थियों का जिला मुख्यालय परिसर में सफाई अभियान लगातार सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए संघर्ष करते हुए सफाई अभियान में लगे रहे। संघर्ष के जोश ने अभ्यर्थियों ने ठंड के असर को बौना साबित किया। आह्वान किया कि नियुक्ति होने तक उनका गांधीवादी तरीके से संघर्ष चलता रहेगा।

 सफाई करने के बाद अभ्यर्थियों ने गोष्ठी में नियुक्ति प्रक्रिया लटकाए रखने वाले अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मनमानी पर जमकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यदि जिला प्रशासन और शासन कोर्ट के आदेश का पालन कर दे तब भी उनको न्याय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने दावा किया कि जिला मुख्यालय की सफाई में जिले के एक हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। इस मौके पर लाल साहब, बसंत लाल, ओम प्रकाश, श्याम बहादुर, हरिश्चंद्र बिंद, शिव बहादुर, शिव सागर, वंशीधर मौर्य, सुरेश यादव, उमेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें