फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पूजन कर जल संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जल संरक्षण इकाई की ओर से बुधवार को नेवढ़िया घाट पर गंगा आरती और पूजन कर ‘जल है तो कल है’ का संकल्प लिया गया। जल संरक्षण इकाई के जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के आह्वान पर चलाए जा रहे त्रैमासिक अभियान अंतर्गत गंगा घाटों, तालाबों, जलाशयों में जल को संरक्षित कराने के लिए गांव-गांव, नगर-नगर चौपाल लगाकर विशेषता और महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत किसानों को सुगम सिंचाई व्यवस्था, तालाबों का निर्माण, अतिक्रमण से मुक्त कराने, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार, पौधरोपण और इनकी देखभाल, मेड़बंदी, हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने की योजना, नदी, नहर, राजवाहा, माइनर की उचित सफाई पर विशेष बल दिए जा रहे हैं। इस मौके पर आशीष दुबे, अशोक मिश्रा, गोविंद सिंह, विराट सिंह, पीयूष सिंह, रमापति बिंद, नीरज मिश्रा, संतोष मिश्रा, रवींद्र मिश्रा समेत काशी प्रांत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें