लालानगर। गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल में बुधवार को सड़क पर गिर जाने से हृदय नारायण हरिजन (45) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानीपुर निवासी हृदय नारायण ठेला लेकर खड़हट्टी मोहाल आया था। छोटी चौमुहानी के पास अचानक गश खाकर गिर पड़ा और मुंह से खून भी निकलने लगा। आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सीएचसी में भर्ती कराया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने हृदय नारायण को मृत घोषित कर दिया।