फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के सिद्धांतो से देश बनेगा अखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से रजईपुर (गोहिलांव) में बृहस्पतिवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर पटेल ने सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

रजईपुर गोहिलांव के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि आज देश के युवाओं को सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। तभी देश मजबूत और अखंड बनेगा। कहा कि जयंती मनाने का मकसद यही होता है कि लौह पुरुष के बताए मार्ग पर चलना है। उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा कि अब शहर से लेकर गांव में बिजली बेहतर ढंग से मिल रही है। सूबे के हर जिलों में एक जैसी ही बिजली की आपूर्ति होती है, जबकि सपा सरकार में गिने-चुने जिलों को वीआईपी बिजली मिलती थी। इस दौरान 151 मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चौरी थानाध्यक्ष सूर्यभान पुलिस बल के जवानों को लेकर डटे रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र प्रसाद पटेल, पूर्व विधायक जाहिद बेग, दिगंबर पटेल, राजबली पटेल, श्याम बिहारी पटेल, रामचंद्र पासवान, मंडल सोनकर आदि रहे। इसके बाद ऊर्जा राज्य मंत्री जीयनपुर ममहर स्थित अश्वनी गुप्ता के आवास पर कुछ देर के लिए रुके। वहां महिला समूह की ओर से कराए जा रहे कार्यों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें