फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता संग जीवन में अनुशासन लाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुखर्जी पार्क से शुरू हुआ पथ संचलन पूरे नगर में भ्रमण कर वापस वहीं समाप्त हुआ। हाथों में दंड लिए भारत माता के चित्र के पीछे अनुशासित होकर चल रहे स्वयंसेवकों ने आम जनता से एकता के सूत्र में बंधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेने को कहा। मुख्य वक्ता जिला संघचालक राजेंद्र जी ने कहा कि आरएसएस जीवन में अनुशासन लाने की सीख देता है। संघ की शाखाओं में अनुशासित रहते हुए राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा दी जाती है। संघ ने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए प्रत्येक देशवासी को धार्मिक, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को प्रेरित किया है। कहा कि हिंदू नववर्ष हरियाली, खुशहाली व उल्लास का प्रतीक है।। पथ संचलन में सुरेश जी, विष्णु जी,आशुतोष जी, संजय जी, रत्नाकर पाठक, विनय श्रीवास्तव, हौसला पाठक, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, गोपाल गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई, संतोष वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें