युवा कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को अभोली में ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान परऊपुर दिनेश कुमार सिंह ने किया। सब जूनियर के 100 मीटर बालक वर्ग में किशन वर्मा, सीनियर में विनय प्रथम, सब जूनियर बालिका 200 मीटर में अन्वी, 800 मीटर में सोनम, बालक 1500 मीटर दौड़ में किशन, सीनियर में विकास बिंद अव्वल रहे।
सीनियर वर्ग के वॉलीबॉल में अभोली और जूनियर में बौरीबोझ प्रथम, कबड्डी सब जूनियर में बवईं, गोला फेंक में विकास, जैवलिन में सुनील प्रथम रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रवि कुमार तिवारी, आशुतोष गौतम, राजेंद्र, बृजेश, विजयभान आदि रहे।