फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जैविक खेती से कम लागत, मुनाफा अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के राजकीय बीज केंद्र रईयापुर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी एवं मेला आयोजित किया गया। इसमें किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह ने किसानों से जैविक खेती करने पर जोर दिया। कहा कि इससे कम लागत के साथ अधिक मुनाफा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि एवं अनुदानित योजनाओं पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञ शिवाकांत ने कहा कि पराली को खेत में न जलाएं बल्कि इसे खेत में डी-कंपोजर का इस्तेमाल कर सड़ा दें। उन्होंने किसानों से मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मोटे अनाज की खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिशिर कुमार ने रबी सीजन की बुवाई सरसों, गेहूं, मटर एवं चना की खेती के बारे में समसामयिक जानकारी दी। आरसेटी के देवेंद्र दूबे ने बताया कि संस्थान में युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें