फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी में बैडमिंटन प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता ​खिलाड़ी। स्र
विज्ञापन
सीतामढ़ी। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में शनिवार को स्कूल के इनडोर स्टेडियम में अंतरविद्यालयीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड के 16 विद्यालयों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार कोर्ट पर एक साथ खेले गए मैच में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की निदेशक डॉ चित्रा सिंह और प्रधानाचार्य एस जयवीर शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी और सेंट थॉमस स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-12 का पहला गर्ल्स मुकाबला दयावंती पुंज मॉडल स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें सेंट थॉमस विजेता रहा। इसी तरह अंडर-12 बॉयज में ज्ञानपुर कैंडिड स्कूल ने जयराजी देवी स्कूल को हराया। अंडर-14 के मुकाबले में सेंट थॉमस विजयी रहा। इसी क्रम में अंडर-14 में ज्ञानपुर कैंडिड विजेता रहा। अंडर-17 गर्ल्स डबल मुकाबले में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी ने सेंट थॉमस स्कूल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कड़ी प्रतिस्पर्धा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल और खेलभावना का परिचय दिया। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल के आस्था, अंशिका, अभिजीत, नव्या, प्रांजल, सुजल, दिव्यांश अच्छा प्रदर्शन किया। जबकि सेंट थॉमस स्कूल के अर्चित, आयुष और शांतनु ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें