दीवानी न्यायालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते जिला जज दिनेश चंद्र। स्रोत सूचना विभाग
ज्ञानपुर। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को रवाना किया। एक नवंबर को एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले मेगा विधिक एवं साक्षरता शिविर को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना तथा उन्हें विधिक रूप से सशक्त बनाना है। बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को शिविर में बुलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। मौके पर एडीजे पुष्पा सिंह, डॉ. अमित वर्मा, आनंद मिश्रा, हरकिरन कौर आदि रहे।