फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खिलाड़ियों ने खेलकर हाॅकी के जादूगर को किया याद

विज्ञापन
ग्रामीण मिनी स्टेडियम में विजेता ​खिलाड़ी एवं अति​थि। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। जिला, ग्रामीण स्टेडियम से लेकर शिक्षण संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से मेजर को याद कर नमन किया गया। देश के लिए किए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमानधाता में वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि समाजसेवी भानु प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं खेल के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को देशप्रेम की भावना के साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। युवा कल्याण अधिकारी रवि कुमार तिवारी की मौजूदगी में खेल के माध्यम से अग्निवीर में चयनित प्रदीप, गौरव सिंह, अक्षय, ऋषभ यादव, आदित्य, शिवांशु मिश्र, नरेंश चंद्र को सम्मानित किया गया। वॉलीबॉल में धारा विशंभरपट्टी की टीम विजेता और धनापुर उत्तरी की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में चकमानधाता विजेता और धारा विशंभरपट्टी उप विजेता बनी। इस मौके पर राजाराम पाल, विजयभान, देवेंद्र सिंह, जगजीवन, विनोद, सुचेत, दिलबहार, रामफल, मोहन लाल आदि रहे। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनी। प्राचार्या डॉ.रीना सिंह एवं समस्त शिक्षकों ने नमन किया। काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में भी खेलकूद का आयोजन हुआ। यहां लंबी कूद जूनियर में प्रभात प्रथम, शिवम द्वितीय, आलोक तृतीयद्व सब जूनियर वर्ग में लंबी कूद में जीशान प्रथम, अनस द्वितीय, सीनियर में शिवम पाल प्रथम और विवेक द्वितीय रहे। गोला फेंक में विनय पाल प्रथम और विवेक द्वितीय रहे। मौके पर प्रधानाचार्य नित्यम कुशवाहा, प्रेम बहादुर सिंह, कृष्ण आदि रहे।
नन्हें खिलाड़ियों ने खेल से मेजर को किया याद
ज्ञानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर किड्स जेवलिन प्रतियोगिता आयोजित की गई। काशी नरेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में कोच मो. रुस्तम खान की देखरेख में अंडर-12 और अंडर- 14 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। अंडर-12 बालक वर्ग में सत्यम राय ने 30.92 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। ईशान यादव द्वितीय, रूद्र त्रिपाठी तृतीय रहे। बालिका में सौम्या ने 25.40 मीटर भाला फेंककर पहला और रेशमा ने 12.75 मीटर फेंककर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्यामधर मिश्रा ने सभी को पुरस्कृत किया। संचालन खेल सचिव कैलाश नाथ पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें