फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी धरने के लिए बनाई रणनीति

Mon, 22 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रामलीला मैदान में सोमवार को उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मांगो को लेकर विचार किया गया। 25 फरवरी से लखनऊ लक्ष्मण मेला मैदान में शुरू हो रहे अनिश्चित कालीन धरने को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रदेश संगठन से आए अनिल यादव ने धरने में पहुंचने वाले अनुदेशकों की राय जानी। मौजूद सभी अनुदेशकों ने धरने में शामिल होने पर सहमति जताई।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में प्रस्तावित धरना अनुदेशकों को उसी पद पर नियमित करने समेत संबंधित कई मांगों को लेकर है। अपने मूल अधिकार को प्राप्त करने के लिए हमारा संघ सदैव कटिबद्घ है। जब तक हमें अपना अधिकार नहीं मिलता है, संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि प्रदेश सरकार के सामने मांगें रखी जा चुकी हैं, लेकिन इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसलिए संगठन अब आरपार की लड़ाई लड़ कर इस आंदोलन को सफल बनाएगा। अनुदेशकों ने सभी साथियों से लखनऊ पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आह्वान किया। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, शरद बिंद, राजकुमार, आनंद कुमार, मोहम्मद इमरान, इंद्रजीत बिंद, राम जीत यादव, बृजेश कुमार, अजय कुमार, चंदा, अनीता, वंदना, प्रेमलता, प्रमिला, रमेश, बृजेश कुमार, शशि कुमार, मिथिलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें