इससे मकान की दीवार भराकर कर गया। मकान में सो रहे दो बच्चों और मुन्ना की पत्नी मलबे में दब गए। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।
आनन-फानन में सभी को भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उस दौरान खराब ट्रैक्टर दुरुस्त कर रहे रघुनाथ के पैर पर पहिया चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनेगपुर गांव निवासी रघुनाथ रविवार को ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहे थे, सड़क पर अचानक ट्रैक्टर बिगड़ जाने से खड़ा हो गया। ट्रैक्टर को रघुनाथ बनाने लगे उसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रैक्टर असंतुलित होकर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया।
इससे रघुनाथ का ट्रैक्टर स्टार्ट होकर सामने मुन्ना दलित के कच्चे मकान से जा भिड़ा। इससे उसकी दीवार भरभराकर गिर गई। उस दौरान मकान में उसका छह वर्षीय पुत्र करन, तीन वर्षीय पुुत्री नीलम, पत्नी सुनीता देवी (25) दीवार के मलबे में दब गए।
ग्रामीणों के प्रयास से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर स्टार्ट ट्रैक्टर का रघुनाथ स्टेयरिंग मोड़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, बल्कि उनके एक पैर पर पहिया चढ़ गया। जिससे पैर में फैक्चर होने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर एसओ विनोद यादव, चौकी प्रभारी शिवशंकर सिंह पहुंच गए। उधर, खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर का चालक चीख पुकार के बीच मौके से खिसक लिया।