फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे मोढ़ रोड के गड्ढे

विज्ञापन
भदोही-मोढ़ रोड के सालिमपुर गांव में क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। एक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग हो रही है, तब तक दूसरी सड़क फेहरिस्त में शामिल हो जा रहे हैं। भदोही-मोढ़ मार्ग, जिसकी प्रमुख मार्गों में गिनती होती है, कुछ वर्षों तक ठीकठाक रहने के बाद अब इसका नंबर भी आ गया है। लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने के बाद उनका रखरखाव नहीं होने से शहर की लगभग सभी सड़कें मरम्मत योग्य हो चुकी हैं। मोढ़ मार्ग पर गड्ढे खतरनाक हो चले हैं। रात में वाहन चलाना और खतरनाक हो गया है। यदि मार्ग से अपरिचित चालक हो तो निश्चित रूप से वाहन गड्ढे में चली जाती है। इससे अक्सर लोग घायल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि डीएम साहब पहल करें तो बात बने। हालांकि लोगों को भय है कि कहीं इस मार्ग का हाल भी दूसरे मार्गों जैसा न हो जाए।
विज्ञापन

मोढ़ रोड की बदहाली के दिन शुरू हो गए हैं। यदि प्रशासन ने तत्काल संज्ञान न लिया तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों यह पूरी तरह से जर्जर हो जाएगा। तब नए सिरे से मार्ग का निर्माण कराना होगा। डीएम से निवेदन है इस पर ध्यान देंगे। -कलाश राय
यह मार्ग मोढ़, सुरियावां, दुर्गागंज तक जाती है। इससे अंदाजा लगता है कि यह कितना महत्वपूर्ण है। अभी इस पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। लोक निर्माण विभाग को तत्काल हरकत में आना चाहिए, नहीं तो स्थिति और खराब होगी। -राम नरेश यादव
विज्ञापन

इंदिरा मिल सर्विस लेन नहीं बन सका। रेवड़ापरसपुर मार्ग भी पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। सिविल लाइन मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। अब नंबर मोढ़ रोड का है जिसकी अविलंब मरम्मत कराई जानी चाहिए। नहीं तो दुर्घटना बढ़ेगी। -लालता प्रसाद मौर्य
मुख्य मार्ग बदहाल हैं। जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है। कालीन नगरी की सड़कें हमारी लाइफलाइन हैं। अधिकतर दुर्घटनाएं सड़कों के गड्ढों से हो रही है। आशा है डीएम और जनप्रतिनिधि मोढ़ रोड के मरम्मत की गंभीर पहल करेंगे।- मनोज सुराना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें