फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में फूंक दी पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोइरौना थाना क्षेत्र के मरसड़ा-दशारामपट्टी गांव में सुबह अराजक तत्वों ने मिनी नलकूप के पास सिंचाई के लिए रखी दर्जनों पाइपों में आग लगा दी। जानकारी होने पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाई लेकिन पाइपें पिघलने से हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति ने घर से कुछ दूर पाही बनाकर मिनी नलकूप लगाया है। उसी नलकूप से तीन सौ बीघे खेतों की सिंचाई की जाती है। नलकूप के पास ही काफी संख्या में सिंचाई वाली काली पाइपें रखी थीं। आरोप है कि विपक्षी ने पुरानी रंजिश के कारण सुबह लगभग नौ बजे प्रथम पक्ष की पाही पर पहुंच कर विवाद कर लिया और आवेश में आकर पाइप, चारपाई में आग लगा दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोइरौना चित्रकूटी पुरी ने कहा कि सूचना पर पुलिस ने आग बुझा दी है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें