फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जून तक बंद हो जाएंगे पीपा पुल: एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। केरल में मानसून के दस्तक देते ही लोक निर्माण विभाग रामपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुलों को 30 जून से बंद कराने की कवायद शुरू कर दी है। अभी तक 10 दिन तक और साइकिल, बाइक, पैदल और छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन विभागीय निगरानी में जारी रहेगा। क्योंकि जब तक पूर्ण रुप से पुल में लगे सुरक्षा उपकरण गंगा से बाहर नहीं आएंगे तब तक पीपे अपना स्थान नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन लोक निर्माण विभाग हीरामणि वर्मा ने बताया कि लगभग चार माह से दोनों घाटों पर बने पीपा पुल का नि:शुल्क लाभ भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज के लोगों ने उठाया ही है तटवासियों को काफी राहत मिली है। जैसे-जैसे बारिश का मौसम नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पुल को बंद करने की ओर कर्मचारी प्रतिदिन अपनी जिम्मेदारियों को संभालने में लग गए हैं। तीन माह से ठप पड़े नाव संचालन का क्रम शुरू होते ही नाविकों के आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारण है कि पुल बनने के बाद नाव से गंगा आर-पार से यात्री कतराते रहे हैं। पुल बंद होने के बाद स्टीमर की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी इसके लिए भी विभागीय प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें