नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का शनिवार को अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने भौतिक सत्यापन किया। इस दौरन वे नगर के पांच स्थानों पर गए और निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया।
अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर 13 में दो, वार्ड नंबर एक में एक तथा वार्ड नंबर 8 में एक निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा पिपरिस में सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तक कूड़ा वाहनों के पहुंचने के लिए सीसी रोड निर्माण कार्य भी हो रहा है। पांच में से तीन कार्य 15वां वित्त मद और दो कार्य सीएमएनएसवाई मद से कराया जा रहा है।
कुल पांच परियोजनाओं पर 182.64 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। एडीएम दोपहर भदोही पहुंचें और बाजार सरदार खां, रामरायपुर, कुशियरां के अलावा पिपरिस जाकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीएम ने कहा कि निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन करना था। जो रूटीन कार्य है। निर्माण कार्य संतोशजनक मिली। निरीक्षण में उनके साथ ईओ धर्मराज सिंह भी थे।