फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नीतियाें को बताया जनहितैषी 

Thu, 05 May 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
साइकल यात्रा निकालते सपाजन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार चौथे दिन प्रदेश सरकार की तारीफों के  पुल बांधने के लिए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की ओर से साइकल यात्रा निकाली गई। यात्रा के  पूर्व सपाजनों ने सरकार की योजनाओं, पार्टी नीतियों को असली जनहितैषी बताया। 
विज्ञापन

दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, दुर्गागंज बाजार में वरिष्ठ सपा नेता, पूर्व प्रधान अकबर अली के आवास से बुधवार को क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने साइकल यात्रा निकाली। यात्रा को भदोही विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। नेताद्वय ने कहा कि 14 मई को जिले में मुख्यमंत्री आगमन को कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाएं। समाजवादी पेंशन, मेट्रो, लैपटॉप, फोरलेन सड़क, दवा, एंबुलेंस आदि को विकास कार्यो की बहती गंगा बताया। इस मौके पर बफाती अंसारी, नान्हक यादव, रामबाबू दुबे, समरजीत चौहान, कमाल बाबू, राधेश्याम मौर्य, सुरेश बिंद, गुलाब पाठक, संगम लाल, कमलेश प्रजापति, धर्मेद्र मिश्र आदि रहे। इसी तरह खमरिया नगर से भी साइकल यात्रा निकाली गई। अनिल शुक्ला, शहवाज, सेचू अंसारी, बैजनाथ, गुफरान, इजहार अंसारी, रामधनी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें