मांगों को लेकर एमएसडी स्टोर के सामने प्रदर्शन करते डिपिए के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में एमएसडी स्टोर के सामने शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डिपिए) के पदाधिकारी अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला को पत्रक सौंपा गया। चेतावनी दिया कि यदि मांगें नहीं पूरी हुई तो 20 नवंबर को लखनऊ में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संगठन के के अध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
इसमें जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, सौ शय्या अस्पताल के फार्मासिस्ट शामिल हुए। काम प्रभावित न हो, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों से एक-एक फार्मासिस्ट आए। धरने में उपस्थित सदस्यों ने शासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय की उदासीनता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 20 नवंबर को लखनऊ में आंदोलन करेंगे। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त फार्मासिस्टों की स्थायी वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की गई। धरना में विक्रांत यादव, दिनेश भारती, सत्य प्रकाश सिंह, राकेश बिंद आदि शामिल रहे।