फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 09 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय की मांग को लेकर मंगलवार को दशरथपुर गांव की महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव की दलित बस्ती में शौचालय बनवाने की मांग की। अंत में प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगाया।
विज्ञापन


ज्ञानपुर ब्लॉक के दशरथपुर गांव की दर्जनभर से अधिक महिलाएं मंगलवार को सुबह 11 बजे के आसपास जिला मुख्यालय पहुंच गईं। वहां कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर दलित बस्ती में शौचालय बनवाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी बस्ती में शौचालय न होने से महिलाओं और युवतियों को जलालत झेलनी पड़ती है। मजबूरी में शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। रात में यह काम बेहद जोखिम भरा होता है। कई बार जिम्मेदार लोगों से गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अब बिना शौचालय के जिंदगी कठिन हो गई है। नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने जिला प्रशासन से उनके घर शौचालय बनवाने की मांग की।

कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि तमाम तरह के दावे करते हैं, लेकिन बाद में कोई झांकने तक नहीं आता। शौचालय न होने के कारण शौच के लिए घर से बाहर जाने में महिलाओं को जो जिल्लत झेलनी पड़ती है, उसे कोई समझने का प्रयास नहीं कर रहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने उन्हें शौचालय के लिए भरोसा दिलाया है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से बरफी देवी, उषा देवी, सीता, सरोजा देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें