फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के खिलाफ सभासदों ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को 14 सभासद मोहल्ले के सत्ती माता मंदिर पहुंचे और वहां नागरिकों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पालिका प्रशासन को चेतावनी दी गई कि 27 जनवरी तक सभी मोहल्लों की जलनिकासी व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो अगले दिन से वे पालिका प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ी तो भूख हड़ताल तक करेंगे।
असंतुष्ट सभासदों की मानें तो पालिका अधिकारियों की लापरवाही से नगर के मोहल्लों में जलजमाव की दिक्कत है।

बाजार सलाबत में सत्ती माता मंदिर में पानी लगने के लिए पालिका की लापरवाह निर्माण व्यवस्था को दोष दिया। कहा कि मोहल्ले में बिछाए गए सीवर से पानी निकलने के बजाए उल्टा बह रहा है।

जिससे यह अव्यवस्था हुई है। यह भी कहा गया कि छितनी तालाब से अजिमुल्लाह चौराहे तक सीवर तो बिछा दिया गया लेकिन उसका इंटरकनेक्शन मुख्य सीवर लाइन से नहीं किया गया।
विज्ञापन


इससे पानी लोगों के घरों के साथ साथ मंदिर को भी अपने चपेट में ले लिया है। सभासद शफीक अहमद ने कहा कि जलभराव से हाल ही में बने इंटरलाकिंग सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

गंदा पानी जमा होने से वही पानी पाइपलाइन के जरिए लोगों के नलों से घरों में आपूर्ति हो रही है। यह दशा कई मोहल्लों की है और पालिकाध्यक्ष महोदया के पास समय नहीं है कि वे मौका मुआयना कर सकें।

 प्रदर्शन में जाकिर हुसैन, शिवशंकर सरोज, दीपू विश्वकर्मा, अमजद समारू, रविंद्र मौर्य, शीला बिंद, खुशबुन्निसा, शाहिद एकराम, जाकिरा बेगम, शीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें