फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से दस घंटे तक परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शहर के इंदिरा मिल चौराहा रेलवे ओवर ब्रिज सर्विस लेन की बदहाली, यातायात विभाग द्वारा वहां जाम की समस्या को नजरअंदाज करने से हर रोज नई समस्याऐं खड़ी हो रही हैं। हालांकि सर्विस लेन के निर्माण को स्वीकृत मिल चुकी है। लेकिन अभी निर्माण शुरू होने में औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। ऐसे में शनिवार की शाम से जाम की समस्या विकट हो गई। चौराहे के दुकानदारों के अनुसार सुबह भोर के चार बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जाम के कई कारण गिनाए जा रहे हैं। एक तो कपसेठी बाबतपुर मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर निर्माण से रास्ता बंद है। जिससे कछवां से सभी भारी वाहनों को वाया भदोही होकर जौनपुर या बाबतपुर जाना पड़ रहा है। दूसरा यह इंदिरा मिल ओवर ब्रिज का रास्ता वर्षों से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यहां पहुंचते ही कोई भी वाहन हो रुक जाती है। तीसरा यह कि 100 वर्ष से अधिक पुराना धौरहरा पुल सिंगल लेन है। जिस पर एक बार में केवल एक वाहन पास हो सकता है।
दुकानदारों ने बताया कि शनिवार की शाम 6 बजे से जाम में एक एक भारी वाहन फंसते चले गए। इससे एक ओर ट्रकों की लाइन मोरवा पुल तक तो दूसरी ओर धौरहरा पुल तक पहुंच गई। खास बात यह रहा कि जाम की ओर पुलिस वाले भी गंभीर नहीं दिखे। कुछ दुकानदारों ने बताया कि पुलिस ने आधा दर्जन ट्रकों के पहियों की हवा निकाल देने से अधिक समस्या हुई। रात भर जाम की समस्या बनी रही। दुकानदारों का कहना है कि यातायात माह या यातायात सुरक्षा सप्ताह में जिस प्रकार से सीट बेल्ट, हेल्मेट अथवा कागजातों की जांच की जाती है उतनी ही गंभीरता से जाम की समस्या से भी निपटना होगा।
विज्ञापन

उधर सर्विस लेन के निर्माण के लिए 119 लाख की धनराशि स्वीकृत कर शासन ने 18 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं लेकिन निर्माण शुरू करने की औपचारिकताएं ही पूरी की जा रही है। जिसमें एक महीने और लग सकते हैं। शनिवार को रात भर जाम की स्थिति रही जो भोर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें