फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुर्गंध से लोग परेशान, कूड़े से संक्रामक रोगों का खतरा

विज्ञापन
सुरियावां में जल जमाव के बीच कूड़ा का ढेर। संवाद
विज्ञापन
सुरियावां। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार शास्त्री नगर, अटल चौराहा, हनुमान मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से लोगों का उधर से आना-जाना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी नगर प्रशासन अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर में जिस जगह पर कचरा फैला हुआ है, वहां से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बारिश के कारण जलभराव भी हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
वार्ड के विनोद यादव, राजू जायसवाल, बाबूराम, सुशील, वकील, नितेश, सूरजभान ने बताया कि अटल चौक, हनुमान मंदिर के पास से सड़क के नीचे है, वहां बारिश का पानी भरा है। बाईपास से नेहरू नगर जाने वाली सड़क के किनारे भी कचरा है। सहुआइन तालाब से पश्चिम तरफ डूडा की तरफ से बनवाया गया रास्ता 50 मीटर अधूरा है। वहां जरा सी बारिश होने पर पानी भर जाता है। कुसौड़ा मार्ग पर सड़े-गले फल व सब्जी, पॉलिथीन, नारियल, खराब कार्टून, पुवाल, गंदे कपड़े आदि डंप किए जाते हैं। यहां पर दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। इससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें