नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत को कई बार शिकायत की गई लेकिन उसे सही नहीं किया गया। इससे सड़क पर फैले गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
भाजपा नेता चंद्रूलाल चंद्राकर ने नगर पंचायत पर आरोप लगाया कि नगर में जाम हो चुकी नाली की सफाई नहीं होती जबकि कर्मचारी हर माह वेतन लेते हैं। अधिशासी अधिकारी अली हसन ने कहा कि गोपीगंज- ज्ञानपुर मार्ग के चौड़ीकरण से मेन नाली टूट गई है। नाली निर्माण का कार्य चल रहा है, जल्द ही उसे सही किया जाएगा।