वक्ताओं ने कहा कि सरकार दो बार आवेदन कराकर हम लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पाल ने कहा कि टीईटी अभ्यर्थियों को सरकार दो महीने में सहायक अध्यपाक नही बनाएगी तो वह चुप नहीं बैठेंगे।
प्रदेश भर के अभ्यर्थी विधानसभा के सामने आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर वह आत्मदाह के लिए भी बाध्य होंगे। इस मौके पर संजय यादव, अनुराग श्रीवास्तव, विजय सरोज, प्रवीण दूबे, जय प्रकाश यादव आदि रहें।