फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कजरी का रात भर लोगों ने उठाया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। नागपंचमी पर मतेथू त्रिमुहानी के पास सोमवार की रात में कजरी मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। सपा नेता नरेंद्र बिंद ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कजरी में जौनपुर के कलाकार राम अजोर यादव और भदोही की गायिका ज्योति बिंद के बीच मुकाबला हुआ। ज्योति बिंद ने ए गुरु भैया, गुरु बाबू, गुरु के भजनिया जग में महान सहित कई मनमोहक कजरी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। राम अजोर यादव ने नाग लोक का पुत्र, नागमती का बेटा, महाभारत में अपने पिया के द्वार मारा गया जैसे लोकगीत प्रस्तुत किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर भोला नाथ जायसवाल, गौरी मौर्य, माताशरण बिंद, शीतला बिंद, चंद्रप्रकाश यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें