फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों पर उमड़े लोग गंूजा हर-हर महादेव 

Tue, 02 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले का कोना-कोना भक्तिभाव में लीन  हो गया। बोल बम के नारों की गूंज के बीच मानो हर रास्ते शिवधाम की ओर मुड़ गए हों। सड़कों पर कांवरियों के हुजूम ने कालीन नगरी की फिजा में केसरिया रंग घोल दिया तो शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए लगी लोगों की कतारों ने  वातावरण को शिवमय बना दिया।बारिश से पैदल चलने वाले कांवरियो को काफी राहत मिली। 
विज्ञापन

सावन के दूसरे  सोमवार को जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।  भोर से  श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। बड़ी  संख्या  में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भूत भावन भोलेनाथ को जलाभिषेक कर  लोक  कल्याण की कामना की। कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जीटी रोड पर प्रशासन  ने  कड़ी चौकसी रही। सोमवार को भोर से ही  स्नान करने के बाद कांवरियों  की टोली बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने में  जुट गई। हर-हर महादेव- बोल-बम  की गूंज से शिवालय गूंजायमान होते रहे।  ज्ञानपुर स्थित सिद्घपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर  पर व्रती महिलाओं के साथ-साथ  कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया। सुबह  श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर  पट गया। लाइन में लगकर लोगों ने जलाभिषेक किया। घंटा-घडिय़ाल की गूंज से  नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। बेल,  धतूरा, गंगा जल से भोलेनाथ का अभिषेक  किया गया।  जंगीगंज  संवाददाता के अनुसार, काशी, प्रयाग और विंध्य के मध्य उत्तरवाहिनी गंगा  के  तट पर स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ धाम में भोर से ही जलाभिषेक के लिए   श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सोमवार को यहां 50 हजार से अधिक  श्रद्घालुओं ने         हाजिरी लगाई और बाबा का  जलाभिषेक किया। मंदिर के आसपास  मेला लगा रहा। बच्चों, महिलाओं ने  खरीदारी की। 
कौलापुर संवाददाता के  अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार को  तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ मंदिर पर  जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़  उमड़ी। गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव, गोपेश्वर महादेव मंदिर पर भी पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें