फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जांच बंद होने से लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाला नगर। गोपीगंज नगर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कोविड-19 के जांच दौरान पर्ची खत्म होने से जांच बंद कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया। राजमार्ग को जाम करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में स्थापित कोविड जांच केंद्र पर पंचायत चुनाव के मतगणना में शामिल होने वाले लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही थी। इस दौरान ज्यादा भीड़ को देखते हुए जांच के लिए कुल पांच टीमें लगाई गई थी। पर्ची के खत्म होने से 12 बजे ही कोरोना की जांच बंद हो गई। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए राजमार्ग के दक्षिणी लेन पर वाहनों का आवागमन रोकने का प्रयास किया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ।
जोगनिका स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को कोविड-19 जांच केंद्र बनाया गया था यहां जगह छोटा होने के कारण पड़ाव स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में जांच केंद्र बनाया गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि कोविड-19 जांच केंद्र प्राथमिक विद्यालय जोगिनका में स्थापित किया गया था, लेकिन भारी भीड़ होने के कारण हो रही असुविधाओं के कारण जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में जांच केंद्र बनाया गया। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए कोविड-19 की जांच चुनाव आयोग की ओर से अनिवार्य कर दिया गया है। इस लिए जांच केंद्रों पर प्रत्याशी के साथ एजेंट बनने वालों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें