फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यस्थता अभियान में लंबित मामले किए जाएंगे निस्तारित : जिला जज

विज्ञापन
न्यायालय के विश्राम कक्ष में न्यायिक अ​धिकारियों संग बैठक करते जिलाजज। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला जज अखिलेश दूबे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का सुलह-समझौते से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे वादकारियों को त्वरित न्याय मिलेगा। इसमें लंबित वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस के मामले, वणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले आदि निस्तारित होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रत्नेश मणि त्रिपाठी, वंश बहादुर यादव, अमित वर्मा, लोकेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, तरूणिमा पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें