फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुबह नौ बजे तनी कोहरे की चादर, दोपहर में निकली तेज धूप

विज्ञापन
चौरी में सुबह के समय छाया रहा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक कोहरे की चादर तनी रही। इसके बाद तेज धूप निकली। हालांकि, शाम होते ही 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यह मौसम खेती-किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम पारा 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। कृषि विशेषज्ञ आरपी चौधरी ने बताया कि यह मौसम खेती-किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें