फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा : चार घाट पर 60 हजार भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, सेमराधनाथ धाम 50 गृहस्थियों का कल्पवास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर शनिवार को जिले के चार प्रमुख गंगा घाटाें पर 60 हजार से अधिक भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ ही 50 गृहस्थियों ने सेमराधनाथ धाम के गंगा घाट पर एक महीने का कल्पवास शुरू कर दिया। माघ मेला के चलते शनिवार को वाराणसी से प्रयागराज की तरफ हर दिन की अपेक्षा करीब 10 फीसदी चार पहिया वाहन अधिक गुजरे। वहीं गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पौष पूर्णिमा पर रामपुर गंगा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। शुभ मुहूर्त में संगम में डुबकी लगाने के लिए लोग प्रयागराज पहुंचे। नगर व आसपास गांव के लोगों ने रामपुर, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहांगीराबाद, भवानी पुर, बरजी, डेरवा आदि प्रमुख घाटों पर स्नान ध्यान व दान किया। इसी तरह सेमराध और सीतामढ़ी घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करने पहुंचे। स्नान के लिए भोर से ही लोगों के गंगा घाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घाटों पर हर-हर गंगे का जयकारा गूंजता रहा। सीतामढ़ी में स्नान करने के बाद लोगों पूजन अर्चन किया। वहीं सेमराधनाथ धाम में कल्पवासियों ने कुएं में विराजमान देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन किया। सेमराधनाथ धाम के महंत करूणाशंकर दास ने बताया कि सेमराध में कल्पवास का शुभारंभ हो गया है। पहले स्नान पर्व पर सेमराध गंगा घाट पर 10 से 15 हजार भक्तों ने स्नान किया। औसतन हर प्रमुख घाट पर ऐसा ही नजारा है। कहा कि धाम में एक माह तक होने वाले माघ मेले में विभिन्न आयोजन होंगे।
विज्ञापन

काशी-विंध्य-प्रयाग के संगम स्थल सेमराधनाथ धाम में शनिवार को माघ मेला का जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मां गंगा का पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। धर्म ध्वजा स्थापित किया। इस दाैरान जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा का यह पावन तट आत्मिक शुद्धि का स्थल है। एसपी ने गृहस्थियों के लिए यह कल्पवास आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने वाला है। पूरे एक माह तक यहां विविध आयोजन होंगे। अधिकारियों ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर कोई भी असुविधा का सामना नहीं करना होगा। मौके पर एडीएम वीरेन्द्र मौर्य, सीएमओ डॉ. एसके चक समेत अन्य अधिकारी रहे। टोल प्लाजा के आंकड़ों के अनुसार पौष पूर्णिमा के स्नान के अवसर पर चार पहिया वाहन प्रयागराज की तरफ अधिक गए। टोल पर औसतन हर दिन 11 हजार के अधिक वाहन अप-डाउन करते हैं। जिसमें 55 फीसदी बड़े वाहन होते हैं। शनिवार को पौष पूर्णिमा के स्नान होने के कारण हर दिन की अपेक्षा चार पहिया वाहनों की संख्या अधिक रही। हर दिन की अपेक्षा करीब 10 फीसदी पहिया वाहन प्रयागराज की तरफ अधिक गए। इसके अलावा जिले की बाबूसराय और ऊंज की सीमा पर भी नजर रखी जा रही थी। हाईवे पर पुलिस की निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें