फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच लाख से लगेगी 100 स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अलग-अलग मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सभी 11 वार्डों में पांच लाख रुपये से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। यह लाइटें 15वें वित्त से लगाई जाएंगी। शासन से बजट की स्वीकृति मिलने पर नगर पंचायत खरीद की कवायद में जुट गया है। करीब 100 स्ट्रीट लाइटें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत ज्ञानपुर में कुल 11 वार्ड है। यहां करीब 25 से 30 हजार की आबादी है। मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना नगर प्रशासन का दायित्व है। नगर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। अलग अलग वार्ड में 480 खंभे लगाए गए हैं। 50 नए खंभे पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 50 लाइटें अतरिक्त खरीदकर रखी जाएंगी। जहां लाइट फ्यूज होगा, वहां पर तुंरत लगाया जाएगा। बारिश के दिनों में ज्यादातर लाइट फ्यूज होती है। जिसे समय से नहीं बदला जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि 15वें वित्त के बजट से 100 स्ट्रीट लाइट की खरीद की जाएगी। जिसे जरुरत के अनुसार वार्डों में लगाया जाएगा। लाइट कहा से कैसे खरीदनी है, इसके लिए निविदा प्रकिया भी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें