फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मरीजों को मिलेगी सहूलियत, सीएचसी पर लगेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सीएचसी में जल्द ही डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने की उम्मीद है। एक्स-रे मशीन की स्वीकृति शासन से मिल गई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सितंबर महीने के आखिरी तक मशीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुरियावां सीएचसी के माध्यम से करीब दो लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। यहां पर रोजाना 250 से 300 की ओपीडी होती है। एक्स-रे की जरूरत पड़ने पर मरीजों को बाहर का रुख करना पड़ता है। जहां सामान्य एक्सरे का 300 रुपये लिया जाता है।
मैनुअल डिजिटल एक्सरे मशीन है, जो आठ साल से खराब पड़ी है। जिसे इंस्टाल नहीं किया जा सका है। अब नई अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा न होने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। डिजिटल एक्स-रे मशीन होने से जांच की गुणवत्ता भी बेहतर होगी और फिल्म भी मिलेगी। मरीजों की रिपोर्ट सीधे कंप्यूटर पर देखी जा सकेगी। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि नई मशीन लगाने के लिए स्वीकृति शासन से मिली है। इस महीने के आखिरी तक मशीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें