फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रक्षाबंधन पर जाम से जूझकर यात्रियों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। रक्षाबंधन पर शनिवार को जिले के विभिन्न चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाइक सवार कट मार कर मंजिल की ओर बढ़े लेकिन चारपहिया वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। घर जल्दी पहुंचने की होड़, बाजार में दुकानों के सामने गलत ढंग से वाहन पार्किंग और नौसिखियों के नादानी के कारण जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

ज्ञानपुर, सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली, चौरी, भदोही, मोढ़, कस्तुरीपुर, औराई, जंगीगंज, ऊंज, गोपीगंज, महराजगंज आदि स्थानों पर जाम की भीषण स्थिति बनी रही। जाम की सबसे अधिक दिक्कतें वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के अंडरपास में गलत ड्राइविंग के कारण देखने को मिली। जहां घंटों वाहन फंसे रहे। बताया जा रहा है कि जाम लगने की मुख्य वजह वाहन चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ रही। इसके कारण जगह-जगह सड़क दुर्घटनाएं भी हुईं। भदोही, गोपीगंज नगर और जंगीगंज अंडरपास के नीचे जाम लगना कोई नहीं बात नहीं है। यहां जाम हर रोज लगता है लेकिन लंबा जाम होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें