फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर करें भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों की बैठक हुई। इसमें निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए आचार संहिता का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने नगरीय निकायों के अध्यक्ष और सदस्य के सभी उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी बुकलेट देकर मार्गदर्शन किया। कहा कि निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन फ्री, फेयर व पीसफुल ढंग से संपन्न होगा। निकाय निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ,निर्वाचन में खलल या दुष्प्रभावित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयरहित होकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को अपना मत दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी सदस्य/मुख्य कोषाधिकारी धर्मेंद्र पति त्रिपाठी ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के दिशा निर्देश पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि बिना अनुमति के प्रत्याशी सोशल मीडिया और मीडिया में प्रचार नहीं करेंगे। सभी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए व्यय की गई धनराशि के प्रतिदिन का निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। यदि किसी तिथि को कोई व्यय नही हुआ है, तो उस तिथि को व्यय कालम में शून्य अंकित किया जाए। इस मौके पर एएसपी राजेश भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें