फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: देश के विकास में मजदूरों का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सोमवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें श्रमिकों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार ने कहा कि मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास में मजदूरों का सबसे बड़ा योगदान होता है। राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित करने वाले हमारे श्रमिक कड़ी मेहनत परिश्रम से बड़ी-बड़ी सफलताओं को हासिल करते हैं तथा सफलताओं को नित्य प्रतिदिन प्राप्त करते रहते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानपुर जेपी सिंह ने कहा कि मजदूरों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रेम शंकर त्रिपाठी ने कहा कि मजदूरों का सम्मान सदैव किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रतिमा मौर्य, संगीता खन्ना, सत्यशील गुप्ता, इंद्रजीत तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद यादव, दीपक मौर्य, हरिलाल पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें