मंगलवार को कूरियर पार्सल वैन के अंदर मवेशियों को भरकर ले जा रहे पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। टोल प्लाजा के पास पुलिस ने नाकेबंदी कर कूरियर पार्सल वैन से 21 मवेशी बरामद किया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्कर एक कूरियर कंपनी के डाक पार्सल वाहन से मवेशियों को लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसओ गोपीगंज रमेश चौबे मयफोर्स लालानगर टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी कर दी।
पुलिस को देख पशु तस्कर वाहन समेत भागने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 21 बैल बरामद किए गए।
पुलिस ने वाहन चालक खलासी समेत दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी जावेद भागने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बैलों को चंदौली जिला स्थित गौशाला में भेज दिया।
पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।