फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर पार्सल वैन से 21 मवेशी बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार को कूरियर पार्सल वैन  के अंदर मवेशियों को भरकर ले जा रहे पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। टोल प्लाजा के पास पुलिस ने नाकेबंदी कर कूरियर पार्सल वैन  से 21 मवेशी बरामद किया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्कर एक कूरियर कंपनी के डाक पार्सल वाहन से मवेशियों को लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसओ गोपीगंज रमेश चौबे मयफोर्स लालानगर टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी कर दी।

पुलिस को देख पशु तस्कर वाहन समेत भागने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 21 बैल बरामद किए गए।

पुलिस ने वाहन चालक खलासी समेत दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी जावेद भागने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बैलों को चंदौली जिला स्थित गौशाला में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु  तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें